Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस के पास आपदा की घड़ी में सुझाव नहीं आलोचनाओं का वक्तः...

कांग्रेस के पास आपदा की घड़ी में सुझाव नहीं आलोचनाओं का वक्तः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस सिलक्यारा आपदा की वजह को लेकर दुष्प्रचार तो कर रही है, लेकिन अभी तक वह संवेदंशीलता का परिचय देते हुए कोई सुझाव नही दिये हैं जो कि उसके सकारात्मक विपक्ष के धर्म पर भी प्रश्न चिन्ह है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि सिलक्यारा की   दुखद आपदा से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से जुटी है वहीं देश और दुनिया के श्रेष्ठ और अनुभवी विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मौके पर निरीक्षण कर फंसे लोगों के जीवन को बचाने की प्राथमिकता और रेस्क्यू प्लान साझा कर चुके है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य टनल मे फंसे लोगों को लेकर चिंतित है। उनके जीवन की रक्षा के लिए हवन और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। लेकिन कांग्रेस टनल मे खामियां गिना रही है और उसे श्रमिकों के जीवन मे भी राजनीति नजर आ रही है।
चैहान ने कहा कि अगर कांग्रेस के पास सुझाव हैं तो उसे आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशी विशेषज्ञों से लेकर देश के नामचीन विशेषज्ञ भी जुटे है। फंसे लोगों तक पहुँचने के लिए 6 मोर्चों पर कार्य चल रहा है। इसके लिए विशेषज्ञों ने कार्य शुरू कर दिया है। फंसे हुए लोगों का मनोबल अच्छा है और उन्हें दवाई, भोजन तथा अक्सिजन सुचारु रूप से सप्लाई हो रही है। वहीं बाहर उनकी परिजनों से बात हो रही है। परिजनों के मनोबल को भी बनाये रखने की जरूरत है।
चैहान ने कहा कि रेस्क्यू के लिए जितने प्लान पर कार्य चल रहा है उसका मकसद जल्दी से श्रमिकों तक पहुंचना है और दुनिया भर मे अब तक की सर्वश्रेष्ठ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। विपक्ष को चाहिए कि नकारात्मक वातावरण बनाने के बजाय सकारात्मक सोचे जिससे परिजनों का मनोबल बना रहे। इसका असर टनल मे संघर्ष कर रहे श्रमिकों पर भी पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments