Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की...

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से की भेंट

देहरादून। सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत पर्वतीय क्षेत्रों के 250 से अधिक जनसंख्या की सम्पर्क विहीन पात्र बसावटों को सड़क मार्ग से संयोजित किये जाने का लक्ष्य है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा अत्याधिक ठंड तथा वन पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृतियां मिलने में देरी के कारण सड़कों के निर्माण के लिए कम समय मिल पाता है। जिस कारण कार्य की प्रगति प्रभावित होती है।
   मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से पी.एम.जी.एस.वाई. स्टेज-1 एवं स्टेज-2 के अवशेष कार्यों को पूर्ण किये जाने की निर्धारित समय-सीमा को मार्च 2024 से बढ़ाकर सितम्बर, 2024 तक करने का अनुरोध किया। जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री जोशी को सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार भी व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments