Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने श्रमिकों को सुरक्षित निकालने को किए जा रहे राहत और...

राज्यपाल ने श्रमिकों को सुरक्षित निकालने को किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में मुख्य सचिव से जानकारी ली

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु और सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने मुख्य सचिव और सचिव से उत्तरकाशी जनपद के सिलक्यारा के पास सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने हेतु किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।
राज्यपाल ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिजनों का भी मनोबल बनाए रखना जरूरी है। राज्यपाल ने श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए अभी तक किए गए प्रयासों पर भी संतोष व्यक्त किया। राज्यपाल ने फंसे हुए श्रमिकों के धैर्य और साहस की सराहना की और कहा कि वे सभी योद्धा हैं, जो इस विपरीत चुनौती का सामना कर जल्द सुरक्षित बाहर आ जाएंगे। राज्यपाल ने सभी के सकुशल बाहर निकलने की कामना की। गौरतलब है कि 12 नवंबर को यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के बाद 41 श्रमिक फंस गए थे उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments