Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलायी

ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलायी

चमोली। योजना से वंचित रह गए आमजनों को लाभान्वित करने के लिए सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को जोशीमठ के देवग्राम व द्वींग तपोवन, कर्णप्रयाग के रतूडा, थराली के रूईसाण व बूंगा, पोखरी के सुनाउ तल्ला में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा बैंकों सहित अन्य रेखीय विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी और वंचितों को योजना से जोडा।
         गैरसेंण के मरोडा तथा सेरेग्वाड में ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आमजनमानस को योजनाओं की जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलायी।
          इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईया वितरित की गयी। कार्यक्रम में केसीसी के 11 आवेदन, उज्ज्वला योजना के 7, पीएम आवास के 36 तथा 8 सॉयल हैल्थ कार्ड वितरित किए गए। आगामी 21 दिसम्बर को देवाल के पदमला व सेलखोला, थराली के कौलपुडी व रतगांव गैरसेंण के झूमाखेत, बछुवावाण व धण्डियाल, नन्दानगर के खलतरा व बनला, कर्णप्रयाग के कौल्सों, बगोली व कोटी, नारायणबगड के पालछुनी व बनैला, पोखरी के काण्डईखोला व विरसनसेरा तथा जोशीमठ के किमाणा व जखोला में शिविर आयोजित कर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments