Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डयूकेडी का सदस्यता अभियान 1 जनवरी से होगा शुरु

यूकेडी का सदस्यता अभियान 1 जनवरी से होगा शुरु

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि राज्य में मूल निवास की कट ऑफ डेट 1950 रखी जाए। प्रदेश में जमीनों को बचाने के लिए सख्त भू कानून लागू किया जाए। श्री कठैत ने कहा कि यूकेडी का सदस्यता अभियान 1 जनवरी से शुरु होगा। राज्य के पांच लोकसभा क्षेत्रों में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।  
  यूकेडी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल मूल निवास की कट आॅफ डेट सन 1950 रखे जाने की मांग पूर्व से ही करता आया है। राज्य में सशख्त भू कानून लागू किया जाए, जिससे राज्य कि बची भूमि को बचाया जा सके। उन्होंने कहा हैं कि दल लोकसभा क्षेत्र वार सदस्यता अभियान नये सिरे से चलाएगा जिसका प्रथम चरण 01 जनवरी से शुरू होगा। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से एक एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं।
          मूल निवास की कट आॅफ डेट सन 1950 रखे जाने व भू-कानून की मांग को लेकर 01 जनवरी को प्रत्येक जनपद मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन होगा व मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा जायेगा। श्री कठैत ने कहा कि सरकार जंगली जानवरों के आतंक से निजात हेतु कड़े कदम उठाये। जंगली जानवरों के आतंक से पहाड़ों में खेती करना दूभर हो गया हैं। किसानों कि फसलें नष्ट हो रही हैं। जो पहाड़ो में लोग हैं जंगली जानवरों से परेशान हैं। सरकार से उक्रांद मांग करता हैं कि इसके लिए सही राश्ता निकाला जाय। उन्होंने कहा हैं कि मूल निवास की कट ऑफ डेट 1950 उत्तराखंड में लागू का समर्थन कांग्रेस नहीं करती हैं जिसका दल निंदा करता है। कहा कि ये कांग्रेस का दिवालियापन है। वैसे इस मुद्दे पर दोनों दल कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मीडिया प्रभारी सुनील ध्यानी, सुनील कोटनाला, प्रमिला रावत, प्रताप कुंवर, अनिल थपलियाल, बिजेंद्र रावत, प्रमोद काला उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments