Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डऊडा एवं आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण...

ऊडा एवं आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में ऊडा एवं आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने कहा कि ऊडा एवं आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकासकों को प्रशासनिक शुल्क में लगभग 4000 रूपये की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है जिससे विकासकों को राहत मिल सकेगी। आवास विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास आवंटन में तेजी लाने तथा आवास आवंटन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अधिकारियों निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक महत्वाकांक्षी परियोजना है जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।
मंत्री ने कहा कि आवास विकास परिषद की रिक्त सम्पत्तियों के निस्तारण हेतु उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद से एक माह में सहमति/मंतव्य देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि आवंटन समितियों का भी पुनर्गठन करने का निर्णय बोर्ड बैठक में लिया गया है।
मंत्री ने कहा कि परिषद के अतंर्गत टाउनशिप विकसित करने हेतु प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि ऊडा के अन्तर्गत की गई बोर्ड बैठक में शहरों के संकुचन को रोकने एवं वाह्य क्षेत्रों में आवासीय सुविधा विकसित करने हेतु भू-उपयोग परिवर्तन के चार प्रकरणों को मंजूरी प्रदान की गई है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शहर के सघन क्षेत्रों में कम चौड़े मार्गों पर गेस्ट हाउस एवं पेट्रोल पम्पों के प्रकरणों पर रोक लगाने के क्रम में दो प्रस्ताव अस्वीकृत किये गये हैं वहीं हरिपुरकलां में श्रद्धालुओं के लिए बनने वाले आश्रम हेतु मार्ग में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सचिव, आवास, एस.एन. पाण्डे, सचिव, एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया, अपर आयुक्त, आवास विकास, पी.सी. दुम्का तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments