Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव कल से, विशेष प्रचार वाहनांे को राज्यपाल...

राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव कल से, विशेष प्रचार वाहनांे को राज्यपाल ने किया रवाना

देहरादून। राजभवन देहरादून में 01 मार्च से शुरू हो रहे तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2024 के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रचार वाहनों का गुरुवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने फ्लैग ऑफ किया। वसंतोत्सव के वृहद प्रचार-प्रसार के लिए फूलों से सुसज्जित दो वाहन पूरे देहरादून शहर में इस महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेंगे। पहला प्रचार वाहन देहरादून से सेलाकुई और दूसरा देहरादून से डोईवाला सहित पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प-प्रदर्शनी हेतु लोगों को जानकारी देगा। राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प-प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें। इस अवसर पर अपर निदेशक उद्यान विभाग डॉ. आर. के. सिंह, संयुक्त निदेशक उद्यान विभाग डॉ. रतन कुमार, उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2024 का शुभारंभ 01 मार्च को प्रातः 10ः00 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) करेंगे। 01 मार्च को दोपहर 01ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक तथा 02 व 03 मार्च को प्रातः 09ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक पुष्प-प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। 03 दिवसीय आयोजन में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 53 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिये जाएंगे। इस प्रकार कुल 159 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के उपरान्त दिनांक 03 मार्च, 2024 को विजेताओं को प्रदान किये जाएंगे।
इस वर्ष थुनेर को विशेष डाक आवरण जारी किये जाने हेतु चयनित किया गया है। डाक विभाग द्वारा विभिन्न डाक टिकटों की प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी के माध्यम से पेंटिंग की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है। इस तीन दिवसीय आयोजन में राज्य के लगभग 35 विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, जिसमें उद्यान विभाग के अतिरिक्त विभिन्न शोध संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय, बोर्ड, निगम आदि प्रमुख होंगे। इन विभागों, संस्थानों द्वारा आयोजन में अपना स्टॉल लगाकर अपने विभाग के जनोपयोगी कार्यक्रमोंध्तकनीकियों का उत्कृष्टता के आधार पर प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments