Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई 18 प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई 18 प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक

देहरादून। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के शीर्ष पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में चुनावी अभियान को समाज के सभी वर्गों में ले जाने और जन आशीर्वाद हासिल करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा, इन 100 दिन की मेहनत पार्टी ही नहीं, देश की तकदीर संवारने वाली साबित होगी।प्रदेश कार्यालय में चुनावों के दृष्टिगत पार्टी के सभी 18 प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी पदाधिकारियों से आह्वाहन किया कि आप समाज के सभी वर्गों में संगठन प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। चूंकि चुनाव के रूप में परीक्षा की घड़ी आ गई, ऐसे में नेतृत्व द्वारा जो रणनीति बनाई गई है उसमे आपकी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जोश बढ़ाते हुए कहा, मोदी जी कथन, यही समय है सही समय है, हम सबके अनुपालन के लिए भी है। क्योंकि इन 100 दिनों की हमारी मेहनत पार्टी ही नही देश की तकदीर संवारने वाली साबित होगी । बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने चुनाव में प्रकोष्ठों की भूमिका को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभी संयोजकों को निर्देश दिए कि प्रदेश में संचालित सुझाव पत्र संकल्प एकत्रीकरण अभियान आप सबको समाज के सभी वर्गों के सुझाव को अधिक से अधिक संकलित करने हैं। साथ ही उन्होंने शीघ्र ही प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी को जिलों के बाद अब मंडल स्तर पर भी गठित करने के निर्देश दिए। आज की इस बैठक में सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुष्कर सिंह काला की अगुआई में पंचायत प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, दिव्यांग प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, संस्कृति प्रकोष्ठ, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ समेत सभी प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजकों ने सहभागिता की।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments