Latest news
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने ली बैठक भाजपा 28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वाँ संस्करण सुना मुख्यमंत्री से नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की भेंट सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने निवेशकों की थपथपाई पीठ

मुख्यमंत्री ने निवेशकों की थपथपाई पीठ

देहरादून। राजधानी दून के एक होटल में आयोजित ग्राउंडिंग सेरेमनी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में निवेश करने के लिए आज उन सभी निवेशकों और उघमियों की सराहना की जिन्होंने राज्य में पूंजी निवेश करने और उघोग लगाने में अपनी रुचि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान दिखाई गई।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वह उन सभी उघमियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिनके सहयोग से हम न केवल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन में सफल हो सके बल्कि उनके सहयोग से राज्य के विकास के लिए नए रास्ते खोलने की तरफ बढ़ सके। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बहुत छोटा था लेकिन आपके समर्थन और सहयोग के कारण हम तय लक्ष्य से भी कहीं अधिक आगे जा सके। उन्होंने कहा कि आप सभी उघमी बंधु ही हमारे ब्रांड एम्बेसिडर है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का भी आभारी हूं जिनके मार्गदर्शन से राज्य में औघोगिक विकास का नया इतिहास लिखा जा सका।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में हमे ं3.5 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव मिले जो एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से जो निवेश प्रस्ताव मिले और जो बड़े प्रस्ताव वही नहीं उन उघोगपतियों से जो पहले से राज्य में काम कर रहे हैं उनके द्वारा भी हमें भरपूर सहयोग किया गया। उन्होंने उधम सिंह नगर और हरिद्वार का जिक्र करते हुए कहा कि यहां से भी स्थानीय स्तर पर 30 हजार और 25 हजार करोड़ की निवेश प्रस्तावों के एमओयू साइन किए गए। जो हमारे विश्वसनीयता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा इन्वेस्टर्स समिट के दौरान ही कुछ निवेश की ग्राउंडिंग का काम किया गया था तथा अब क्रमशः सभी अन्य प्रस्तावों की ग्राउंडिंग का काम जारी है।
उन्होंने कहा कि हमने अपनी औघोगिक नीतियों में व्यापक सुधार किया है। निवेशकों की हर समस्या का समाधान करने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है किसी भी निवेशको को कोई परेशानी न हो हम हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर राज्य के कई आला अफसर और भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments