Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया

डीएम ने नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने रेसकोर्स बन्नू स्कूल देहरादून में 7 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘सशक्त नारी समृद्ध नारी’ नारी शक्ति महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम के दृष्टिगत समुचित व्यवस्थाओं को रात्रि में ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जा रहे स्टाॅल, कार्यक्रम प्रतिभाग करने वाले गणमान्य की सीटिंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं, नागरिकों के बैठने एवं अन्य समुचित व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी मसूरी दीपक रावत, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments