Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Friday, August 21, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मसूरी में किया चुनाव कार्यालय...

भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मसूरी में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह आज मसूरी पहुंचे, जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने टिहरी लोकसभा के अंतर्गत मसूरी में चुनाव कार्यालय उद्घाटन किया।
इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेकों अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरीवासियों से टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मंत्री जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का आव्हान भी किया।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हमें प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करना है। माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा विगत वर्षों में हमारी सरकार ने जो कहा वह किया है। माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों से लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को अपना अमूल्य समर्थन और वोट करने की अपील भी की। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, सुनील विनोद सुयाल, मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत, प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंढियाल, सुरेंद्र राणा, ओपी उनियाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments