Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमतदान शुक्रवार को, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे...

मतदान शुक्रवार को, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट

देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इसमें उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटेें भी शामिल है। जिनके लिए कल मतदान होगा, मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान के मद्देनजर सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है तथा आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों से आज शाम 4 बजे तक पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। बीते दो दिनों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का काम शुरू किया गया। राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए कुल 8732 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 1100 मतदान केंद्र संवेदनशील मतदान केंद्रो के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इन सभी पांच सीटों के लिए कुल 63 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र भरा गया जिसमें जांच के दौरान सात नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए तथा नाम वापसी के बाद 50 के आसपास प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में है। उत्तराखंड से पांच लोकसभा प्रत्याशियों के लिए 80 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधि का चुनाव करना है।
हर बार की तरह इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होना तय है जबकि कुछ सीटों पर बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया हुआ है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में लगातार 5 सीटों को जीतने वाली भाजपा का उत्साह सातवें आसमान पर है लेकिन फिर भी कई सीटों पर मुकाबला होने की उम्मीद है।
चुनाव के मद्देनजर नैनीताल और अल्मोड़ा से लगने वाली नेपाल सीमा को 72 घंटे पहले ही सील कर दिया गया है जबकि आज शाम 5 बजे से राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया। सभी आनेकृजाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है चुनाव के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस अर्ध सैनिक बलों के साथ ही रिजर्व पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है। मतदान कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा लेकिन पोलिंग पार्टियंा इसका ट्रायल सुबह 6 बजे करेगी। जिससे कि मतदान शुरू होने पर किसी तरह की कोई दिक्कत सामने न आए। पुलिस प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों ने राज्य में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments