Latest news
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ 12 साल-मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को सौंपा गणना फाॅर्म हिंदुस्तान जिंक ने पंतनगर के गांवों में लगाईं 100 सोलर स्ट्रीट लाइट मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ब्लूबेरी फार्मिंग की नई पहल, किसानों को मिलेगा लाभ सीएम ने विभिन्न पदों पर चयनित 221 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए मुख्यमंत्री ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

[t4b-ticker]

Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमतदान अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बूथ के बजाए घर पर नशे...

मतदान अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बूथ के बजाए घर पर नशे में मिला

कोटद्वार। कोतवाली में एक मतदान अधिकारी प्रथम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट जुनिश कुमार की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया कि अधिकारी बूथ पर न होकर अपने घर पर नशे में थे। फिलहाल अधिकारी पर केस दर्ज हो गया है।
तहरीर में कहा गया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 अपर कालावड कोटद्वार के पीठासीन अधिकारी ने उन्हें जानकारी दी कि मतदान अधिकारी प्रथम सुरेश कुमार नौटियाल बूथ से बाहर गए हैं। उन्होंने स्वयं बूथ पर जाकर निरीक्षण किया और सुरेश कुमार से फोन पर संपर्क किया। फोन रिसीव न होने पर उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद जोनल मजिस्ट्रेट श्रीधर प्रसाद मतदान अधिकारी प्रथम के आवास में पहुंचे। जहां उन्हें मतदान अधिकारी प्रथम सुरेश कुमार नौटियाल मिल गए। तहरीर में मतदान अधिकारी के नशे में होने की बात कही गई है। पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 में मामला दर्ज कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments