Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ

प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सोमवार को सचिवालय में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्धित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि प्रदेश में 19 अपै्रल को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूर्ण करायी गयी एवं इस दौरान प्रदेशभर में कहीं भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना संज्ञान में नहीं आयी है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम मशीन द्वारा प्रदेश में अंतिम रूप से प्राप्त कुल मतदान 57.24 प्रतिशत रहा है। प्रदेश में सर्वाधिक मतदान हरिद्वार लोकसभा सीट में 63.53 प्रतिशत रहा। हरिद्वार में कुल 12,93,363 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें 6,90,238 पुरूष, 6,03,080 महिला एवं 44 थर्ड जेंडर शामिल हैं। इसके बाद नैनीताल-उधमसिंहनगर में 62.47 प्रतिशत रहा, जिसमें कुल 12,59,180 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें 6,55,767 पुरूष, 6,03,394 महिला एवं 19 थर्ड जेंडर शामिल हैं। टिहरी लोकसभा सीट में मतदान 53.76 प्रतिशत रहा, जिसमें 8,48,212 लोगों ने मतदान किया। टिहरी में 4,27,234 पुरूष, 4,20,964 महिला एवं 14 थर्ड जेंडर शामिल हैं। गढ़वाल सीट में मतदान 52.42 प्रतिशत रहा, जिसमें कुल 7,17,834 लोगों ने मतदान किया। गढ़वाल लोकसभा सीट में 3,37,993 पुरूष, 3,79,833 महिला मतदाताओं सहित 8 थर्ड जेंडर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अल्मोड़ा में 48.82 प्रतिशत रहा, जहां 3,05,516 पुरूष, 3,48,378 महिला एवं 02 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments