Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़ी कैंट में बनने जा रहे 12 करोड़ के सामुदायिक भवन के...

गढ़ी कैंट में बनने जा रहे 12 करोड़ के सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का मंत्री जोशी ने किया निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ी कैंट में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत लगभग 12 करोड़ की लागत से बनने जा रहे सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों का मौका मुआयना कर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
मंत्री गणेश जोशी ने किसी भी हाल में दीपावली तक सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा गढ़ी कैंट क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ की लागत से बनने जा रहे सामुदायिक भवन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा यह सामुदायिक भवन पूर्ण होने के बाद कैंट क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों, शादी विवाह समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों में लाभ ले सकेंगे।
इस अवसर पर विष्णु गुप्ता, पूर्व सभासद मेघा भट्ट, रेखा थापा, दुर्गा कश्यप, विमला भट्ट, बम प्रसाद, रेखा उनियाल, सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments