Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 84 शिकायतें हुईं दर्ज

डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, 84 शिकायतें हुईं दर्ज

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने आज ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जनमानस की समस्याएं सुनी आज 84 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें आपसी विवाद, मुआवजा राशि दिलवाने, भूमि सीमांकन, जौलीग्रान्ट में सील भूमि पर निर्माण करने, ननूरखेड़ा में सफाई कार्य न होने, पारिवारिक विवाद, चकराता में लोनिवि द्वारा सड़क मानक के अनुरूप न बनाये जाने, आदि शिकायतें प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त पर्यटन, एमडीडीए, विद्युत, नगर निगम आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम, नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि पर तत्काल अवैध कब्जे हटाते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। वहीं पेयजल एवं विद्युत सम्बन्धित शिकायतों पर जल संस्थान, पेयजल निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पेयजल समस्याओं के निस्तारण हेतु 03 कन्ट्रोलरूम संचालित है, कन्ट्रोलरूम सहित अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटिरिंग की जा रही है।
जिलाधिकारी ने नालीध्नालों की सफाई की शिकायतों पर नगर निगम के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। जितनें भी नाले हैं उनकी सफाई कर ली जाए ताकि पानी का ठहराव न रहे। डेंगू के दृष्टिगत दवाई का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए। नाला बन्द होेने तथा सफाई न किये जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को मौका मुआवना करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जौलीग्रान्ट में सील की गई भूमि पर निर्माण किये जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला तथा एमडीडीए को सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं रामजी शरण शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर हरगिरी, उपजिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, अधि0अभि0 विद्युत राकेश कुमार सहित एमडीडीए, पेयजल निगम, जल संस्थान, शिक्षा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments