Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त...

विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त की

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करी। विधानसभा अध्यक्ष ने नगर आयुक्त कोटद्वार को पत्र लिख कर कोटद्वार में बढ़ रहे अतिक्रमण पर जवाब माँगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने के नाम पर बस खानापूर्ति हो रही है। गोखले मार्ग, स्टेशन रोड मुख्य रूप से अतिक्रमण का शिकार हैं, जिसकी वजह से आमजन को सड़क पर चलने में भी परेशानी हो रही है । अतिक्रमण के कारण मार्ग से बसों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। कोटद्वार में अतिक्रमण नासूर बनता जा रहा है। व्यपारियों द्वारा आधी सड़क तक दुकानें सजाई हुई है। विधानसभा अध्यक्ष ने नगर आयुक्त कोटद्वार को अतिक्रमण के खिलाफ योजना बना कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments