Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डगैंग रेप व हत्या का मामलाः पीड़ित परिवार से मिले यशपाल आर्य,...

गैंग रेप व हत्या का मामलाः पीड़ित परिवार से मिले यशपाल आर्य, मदद का दिया भरोसा

हरिद्वार। नेता विपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व सीएम हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत ने शुक्रवार को गैंगरेप और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यशपाल आर्य ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा सवाल हो गया है। सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। आए दिन राज्य में महिलाओं के साथ हिंसा और उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन सरकार इन्हें रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी कांड से लेकर अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं और सरकार आरोपियों पर कार्यवाही की बजाय उन्हें बचाने के काम में लगी रहती है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। वीरेंद्र रावत ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है वहीं दूसरी तरफ बेटियों के साथ घिनौनी हरकतें व हत्या करने वालों को संरक्षण देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा यही है। उधर कांग्रेस नेता करन माहरा का कहना है कि हर बार महिला की हत्या और रेप में एक भाजपा नेता का नाम ही क्यों आता है। उल्लेखनीय है कि बीते 23 जून को हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक किशोरी का गैंगरेप के साथ हत्या कर दी गई जिसका खुलासा 24 घंटे के अंदर ही हो गया। पीड़िता की मां द्वारा अमित सैनी और भाजपा नेता आदित्य सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था पुलिस इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments