Latest news
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्तिः रेखा आर्या सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधानः डाॅ. धन सिंह रावत पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की मीडिया कार्यशाला पर्यटन मंत्री महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक राज्यपाल ने आईवीआरआई मुक्तेश्वर का किया भ्रमण प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी विशाल के दर्शन, बीकेटीसी को दी 10 करोड़ की धनराशि दान आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगाः महाराज समाधान दिवस’ बना उम्मीद की किरण, गंभीर रूप से बीमार 4 बच्चों का होगा मुफ्त इलाज

[t4b-ticker]

Tuesday, June 16, 2026
Homeउत्तराखण्डसैलून चलाने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

सैलून चलाने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

रुड़की। सैलून की दुकान चलाने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिससे बाद लापता युवक के परिजनों ने पुलिस से उसे तलाश करने की गुहार लगाई है।   युवक के गंगनहर में डूबने की आशंका जताई जा रही है।  पुलिस और जल पुलिस के गोताखोर गंगनहर में युवक की तलाश कर रहे हैं।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सोमपाल बडाक पुत्र नानक सिंह बडाक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि उनका बेटा अमित जो कि शेरपुर गांव में करीब 5 से 6 वर्षों से सैलून की दुकान चलाता है। अमित ने अपने जान पहचान के राजा पुत्र रामपाल नामक एक युवक को उधार की रकम दी थी और वह युवक 20 जून को अमित की दुकान पर आया था और उनके बेटे अमित को उधार दी गई रकम वापस करने की बात कहकर अपने साथ लेकर गया था। जो अभी तक घर वापस नहीं लौटा है, पुलिस ने अमित के पिता की तहरीर के आधार पर राजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में युवक से पता चला कि नहाते समय अमित गंगनहर में डूब गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस और जल पुलिस के गोताखोरों द्वारा लापता अमित की तलाश के लिए गंगनहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments