Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य के कृषि क्षेत्र एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर...

राज्य के कृषि क्षेत्र एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर की चर्चा

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री से राज्य के कृषि क्षेत्र एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में मौन पालन के क्षेत्र में काफी संभावना है। उत्तराखंड में मौन पालन के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है। वर्तमान में हम 4 हजार टन तक शहद का उत्पादन कर सकते हैं। इसमें केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा की हिमालय तथा हमारे वनों में विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियाँ, पुष्प इत्यादि पाये जाते हैं। उत्तराखण्ड में ‘‘अरोमा” क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में सहयोग हेतु निवेदन किया गया। राज्यपाल ने कृषि मंत्री से कहा की हमारे पर्वतीय अंचलों में जहाँ सिंचाई के साधन नहीं है ऐसे स्थानों में मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती किया जाना लाभप्रद होता है क्योंकि इनके उत्पादन के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। अतः निवेदन किया गया कि केन्द्र सरकार इस हेतु विशेष सहायता प्रदान करे। यदि मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाता है तो राज्य की महिलाओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इससे एक ओर पलायन की समस्या को नियंत्रित किया जा सकेगा वहीं हमारी महिलाओं का सशक्तीकरण संभव होगा। इस दौरान कृषि मंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव के दृष्टिगत हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments