Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने डेंगू से बचाव को अपने आसपास पानी जमा न होेने...

डीएम ने डेंगू से बचाव को अपने आसपास पानी जमा न होेने देने का किया अनुरोध

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में संचालित डेंगू निरोधात्मक अभियान को लेकर पत्रकारों से रूबरू होते हुए जनमानस से डेंगू से बचाव हेतु जागरूक रहने तथा अपने आसपास पानी जमा न होेने देने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी सोनिका ने अवगत कराया कि डेंगू के दृष्टिगत जिला प्रशासन की टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर सर्वे किया जा रहा है। नगर निगम देहरादून में डेंगू के दृष्टिगत लगभग 14 संवेदनशील तथा ऋषिकेश में लगभग 08 संवदेनशील क्षेत्र हैं। पानी जमा होने तथा डेंगू का लार्वा पाये जाने पर अभी तक 75 हजार धनराशि से अधिक के चालान कर दिए गए हैं। जहां अधिक लार्वा मिल रहा है ऐसे क्षेत्रों को संवेदनशील क्षेत्रों में रखा गया है। सरकारी तथा निजी चिकित्सालयों में बैड,दवाई आदि समुचित व्यवस्थाओं बनाने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी स्कूलों को निर्देशित करा दिया गया है कि डेंगू से बचाव हेतु बच्चों को फूल बाजू की ड्रेस में स्कूल में बुलाया जाए। साथ जिलाधिकारी ने सभी जनमानस से अनुरोध किया है कि अपने आस पास सफाई रखें तथा पानी जमा न होने दें, घरों कूलर का पानी बदलते रहें तथा गमलों में तथा गमलों के आसपास पानी जमा न होने दें। उन्होंने अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनमानस से डेंगू के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने आसपास सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments