Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डदिल्ली में अमित शाह से मिले मंत्री गणेश जोशी

दिल्ली में अमित शाह से मिले मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के बाद अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां मंत्री जोशी ने गृह मंत्री अमित शाह को केदारनाथ धाम की प्रतिमा भी भेंट की। इसके बाद दोनों के बीच उत्तराखंड में चल रही कृषि से जुड़ी तमाम योजनाओं और मुद्दों को लेकर बातचीत हुई।
उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश में उत्पादित होने वाले पीजीएस प्रमाणित उत्पाद खासकर बासमती चावल, चैलाई, मिलेट्स, दालें आदि को भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड (एनसीओएल) की ओर से क्रय करने की रुचि दिखाई गई। जिसके फलस्वरूप उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद और नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के बीच बैठक हुई।
मंत्री जोशी ने बताया कि इस प्रक्रिया को मूल रूप प्रदान करने के लिए दोनों संस्थाओं के बीच एक औपचारिक अनुबंध भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसके बाद प्रदेश के किसानों के जैविक उत्पादों को एनसीओएल की ओर से खरीद शुरू की जाएगी। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्रालय की ओर से राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति के दृष्टिगत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को लेकर धनराशि के लिए गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के अधीन स्थापित नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड के जरिए उत्तराखंड के आर्गेनिक उत्पादों को खरीदने के लिए सहमति दी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली में हैं, जो अलग-अलग बैठक में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने भी मुलाकात की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments