Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डभारतीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन

भारतीय व्यापार मंडल की उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का गठन

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय व्यापार मण्डल की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। सतीश अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष व संजीव शर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया हैै। शेष कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री द्वारा की जाएगी।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव जैन व राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। सतीश अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष व संजीव शर्मा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी वैभव जैन ने कहा कि व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिये भारतीय व्यापार मण्डल सबसे उपयोगी संगठन है और व्यापारियों के लिये यह एक सुरक्षा कवच का काम करता हैस व्यापारी उत्पीड़न के विरोध में भारतीय व्यापार मण्डल का थोड़े समय में एक लम्बा इतिहास है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल ने कहा कि वैसे तो देश में बहुत सारे उद्योग और व्यापारी संगठन बने है लेकिन वह व्यापारियों का हित नहीं कर पाए। इन व्यापार मंडल की विफलता रही कि ये सरकार के साथ कोई सामंजस्य नही स्थापित कर पाए, यही कारण रहा कि सरकारी योजनाओं का व्यापारियों को लाभ नही मिल पाया और ना ही उनकी समस्याओं का निराकरण हो पाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय व्यापार मण्डल निरन्तर संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं, हमारे लिये व्यापारी हित सर्वोपरि है। व्यापारी की हर समस्या का निदान करना हमारी प्राथमिकता है। शीघ्र ही पूरे प्रदेश में भारतीय व्यापार मण्डल का विस्तार कर और अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़कर विस्तार किया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस का संचालन अजय जनमेजय करते हुए बताया कि भारतीय व्यापार मंडल में फुटपाथ पर बैठे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योग चलाने वाला उद्योगपति भी शामिल है। नवनियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने सभी पत्रकारों का आभार प्रकट किया और कहा कि मुझे जो दायित्व मिला है। उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए कहा ताकि समस्याओं का सुचारू रूप से निराकरण हो सके। भारतीय व्यापार मण्डल, उत्तराखण्ड की कार्यशैली से हमारा संगठन बुलंदियों पर पहुंचे ऐसी मेरी कामना है। कार्यक्रम में रविन्द्र गोयल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सुशीला खत्री (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय व्यापार मंडल महिला मोर्चा), अनिल कुमार, सत्य प्रकाश नौटियाल, राजीव भार्गव व अन्य व्यापारियों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments