Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबुधवार से फिर शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, सीएम धामी का ऐलान

बुधवार से फिर शुरू होगी केदारनाथ यात्रा, सीएम धामी का ऐलान

देहरादून। 31 जुलाई 2024 की रात केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ था। लैंडस्लाइड एक स्थान पर नहीं, ब्लकि पूरे यात्रा मार्ग पर कई जगह पर हुआ। कई स्थानों पर 100 मीटर रास्ता वॉश आउट हो गया था। कई तीर्थयात्री केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग पर फंस गए थे। तब से लगातार 6 दिन से यात्रियों का रेस्क्यू जारी है। सरकार रेस्क्यू के लिए 5 हेलीकॉप्टर, एमआई-17 और चिनूक की मदद ले रही है। लिहाजा, आपदा से अब तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 अगस्त (बुधवार) से केदारनाथ यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है। केदारनाथ यात्रा को लेकर जारी घोषणा में धामी सरकार ने केदारनाथ यात्रा सुचारू करने का ऐलान किया है। हालांकि, ये यात्रा सिर्फ और सिर्फ हेलीकॉप्टर से ही की जा सकेगी। ये ऐलान सीएम धामी ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए की। सीएम धामी ने कहा कि जो श्रद्धालु अपना टिकट बुक करवा चुके हैं और उत्तराखंड में आ चुके हैं, उनके लिए यह यात्रा बुधवार से शुरू हो जाएगी। वे चाहते हैं कि यात्रा जल्द से जल्द शुरू हो। ताकि श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकें। एक हफ्ते से भक्त भगवान से दूर हैं. ऐसे में जब तक सड़क ठीक नहीं हो जाती, तब तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से ही श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। सीएम धामी ने कहा कि, जो श्रद्धालु ऋषिकेश, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम जाने के लिए पहुंच गए हैं या जाना चाहते हैं, उन्हें हेलीकॉप्टर के किराए में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस 25 फीसदी छूट का किराया राज्य सरकार वहन करेगी। इतना ही नहीं, आने वाले एक हफ्ते में सीएम यह कोशिश करेंगे कि पैदल मार्ग से भी श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम में भेजा जाए। उन्हांेने कहा कि वे किसी तरह से भी श्रद्धालुओं के मन से यह डर निकालना चाहते हैं कि केदारनाथ यात्रा सुरक्षित नहीं है। इतनी बड़ी आपदा के बाद इतना सफल रेस्क्यू इसलिए संभव हो पाया क्योंकि तमाम एजंसियों ने अपना काम बेहतर तरीके से किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments