Latest news
युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकारः मंत्री मदन कौशिक चमोली में टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज ने नए इनोवेशन हब का उ‌द्घाटन किया मुख्यमंत्री ने जीआईसी लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश रिकॉर्ड सरकारी नौकरियों के बाद युवाओं के लिए कौशल और उद्यमिता पर जोर स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प आयुक्त कैंप कार्यालय में मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

[t4b-ticker]

Monday, August 17, 2026
Homeउत्तराखण्डसरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग, सीएम...

सरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग, सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। सरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान के नेतृत्व मे क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर करने की भी मांग की।
सीएम को दिये ज्ञापन मे क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2011 मे तत्कालीन सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने इस स्थल को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन तब से अभी तक न इस ट्रैक को न मानचित्र पर उतारा गया और न ही कोई स्वीकृति संबंधी कार्यवाही धरातल पर आई। सरनोल से सुतडी होते हुए सरुताल बुग्याल के मध्य मनमोहक पुष्प वाटिका और आकर्षक बुग्याल हैं। सुतडी सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना है। पर्यटक स्थल घोषित होने से संपूर्ण यामुनाघाटी एवं रवाई क्षेत्र के लोगों और युवाओं के लिए यह रोजगार का अहम जरिया बन सकेगा। उन्होंने घोषणा के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की। राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण सिंह चैहान के नाम पर किये जाने की मांग पर सीएम ने सकारात्मक अश्वासन दिया। इस मौके पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, सरदार रावत, तरवीन राणा, अवतार रावत, धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चैहान, सोबेंद्र सिंह चैहान, कमला जुड़ियाल, कपूर राणा, प्यार चंद राणा, सरदार चैहान, विमल चैहान, चैन सिंह महर आदि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments