Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा नेता मुकेश बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

भाजपा नेता मुकेश बोरा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

नैनीताल। भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। इधर, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उसकी अग्रिम जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। अब उसकी गिरफ्तारी तय है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने एक सितंबर को लालकुआं पुलिस को दी तहरीर में मुकेश बोरा पर नियमित नौकरी करने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि मुकेश ने महिला को काठगोदाम स्थित एक होटल में बुलाया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक होटल के रजिस्ट्रर में दोनों की एंट्री पाई गई है। पुलिस ने संबंधित रजिस्टर जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
मजिस्ट्रेटी बयान में भी महिला ने आरोप लगाया था कि मुकेश बोरा की उसकी 12 साल की बेटी पर भी बुरी नजर थी। नाबालिग के भी 164 के बयान दर्ज कराए गए तो उसने भी मां के आरोप को सत्य बताया। इस पर पुलिस ने मुकेश पर पॉक्सो भी लगा दिया। इस बीच मुकेश की ओर से कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई, जिसे सोमवार को न्यायालय ने इस तर्क के साथ खारिज कर दिया कि पॉक्सो में अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। लालकुआं सीओ का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। टीमें मुकेश बोरा की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। मुकेश बोरा के कई करीबियों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की जा रही है। बोरा को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित कर कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस टीमों ने कई संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा। साथ ही आरोपी के करीबियों से पूछताछ के अलावा कुछ को जांच के लिए उठाया भी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस फर्त्याल ने बताया कि बोरा की गिरफ्तारी के लिए बिंदुखत्ता चैकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह और हल्दूचैड़ पुलिस चैकी प्रभारी गौरव जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। उसके नजदीकियों से पूछताछ शुरू की है। कहा कि जल्द ही पुलिस मुकेश बोरा को गिरफ्तार कर लेगी। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को पुलिस ने दुग्ध संघ के कई कर्मचारियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस मुकेश बोरा, उसकी पत्नी और करीबियों की सीडीआर निकाल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments