Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र पहुंचे केदारनाथ धाम, यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंच कर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बीकेटीसी के निर्माणाधीन भवन व यात्री सुविधाओं के लिए बनाए जा रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया।
अजेंद्र ने सोमवार सुबह केदारनाथ पहुंच कर सबसे पहले हैली पैड के निकट बन रहे रैन शेल्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को रैन शेल्टर का निमार्ण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैन शेल्टर बनने से यात्रियों को बारिश से बचाव में मदद मिलेगी। रैन शेल्टर में ठंड से बचाव के लिए अलाव इत्यादि की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही यहां पर बीकेटीसी एक सूचना केंद्र भी स्थापित करेगी, जहां पर यात्रियों को विभिन्न सूचनाएं प्रदान की जाएगी।
अजेंद्र ने केदारनाथ धाम में मंदिर के समीप बीकेटीसी के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस भवन में बीकेटीसी के कार्यालय से लेकर कार्मिकों के निवास की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करा कर एक सप्ताह के भीतर इसे मंदिर समिति को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। बीकेटीसी अध्यक्ष ने मंदिर में दर्शन व्यवस्था का जायजा भी लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए की वर्तमान में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने लगी है। आगामी कुछ दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और भी वृद्धि के आसार हैं। लिहाजा, श्रद्धालुओं को सुगम व सरल दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रयास जरूरी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments