Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर होगी...

पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर होगी कार्यवाहीः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पेंशन योजना के आवेदन सात दिन से अधिक लम्बित रखने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी।
सोमवार को यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 10 बजे सर्वे चैक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन ब्लॉक वार आवेदन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन किया।
साथ ही समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन की जानकारी तथा प्रगति जानी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी योजना का आवेदन लंबित न रहे, यह सुनिश्चित कर लें। आवेदन लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध होगी कार्यवाही। पैंशन संबधी कोई भी आवेदन एक सप्ताह से अधिक लंबित ना रहे यह सुनिश्चित कर लिया जाए। आवेदन में कमियां पाए जाने की सूचना आवेदक को समयबद्ध दी जाए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में आने वाले लोगों से वार्ता की, उनकी समस्या सुनते हुए समाज कल्याण अधिकारी को शाम तक समस्या का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पेंशन योजना के आवेदनों 15 से 18 दिन, लंबित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पेंशन संबंधी आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी की पैंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में अभिलेखों का ठीक से रख रखाव न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, अभिलेखों का ठीक प्रकार से रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम अनुसूचित जाति अनुदय ऋण, योजना के आवेदन की जानकारी लेते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर समन्वय करते हुए निर्देशों से अवगत करा दिया जाए, कि किसी भी योजना का आवेदन निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करें तथा अभिलेखों का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। साथ ही निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर के कार्यालय के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑफलाइन प्राप्त होने वाले आवेदनों पर प्राप्ति तिथि अंकित हो तथा अभिलेखों का विवरण उल्लिखित हो। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments