Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री अग्रवाल ने डोईवाला व ऋषिकेश में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

मंत्री अग्रवाल ने डोईवाला व ऋषिकेश में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

ऋषिकेश। उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को तीनों शहरों के विकास को लेकर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ रायवाला से लेकर ऋषिकेश तक का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कई जरूर दिशा-निर्देश भी दिए गए।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला में एनएच के सामने खाली भूमि में पार्क बनाकर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, रायवाला में खेल मैदान की दीवार को सुंदर करने, नेपाली फार्म में बस स्टॉप बनाकर वहां एक खाली भूमि पर पार्क निर्माण, सुविधा शौचालय, सीसीटीवी कैमरे व अन्य की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा ऋषिकेश में डिग्री कॉलेज की टूटी हुई दीवार को दुरुस्त करने, दीवार के बगल में टूटे हुए नल को ठीक करने, त्रिवेणी घाट पर बारिश की वजह से टूट चुके गंगा घाट की मरम्मत, आस्था पथ और गंगा घाट पर टूट चुकी रेलिंग को बदलने, रघुनाथ मंदिर की टूटी हुई सीढ़ियों को चकाचक करने और रघुनाथ मंदिर के कुंड का पानी हमेशा भरा रहे, इसके प्रयास करने के निर्देश एमडीडीए के वीसी बंसीधर तिवारी को दिए।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इन सभी विकास कार्यों को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा प्रेमचंद अग्रवाल ने डोईवाला में मोक्ष धाम का निरीक्षण भी किया। बता दें कि डोईवाला के सोंग नदी के तट पर एक करोड़ 27 लाख की लगात से मोक्ष धाम बनने जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments