Latest news
युद्ध स्तर पर संचालित हों राहत एवं बचाव कार्यः मुख्यमंत्री पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय महिला आयोग, आपके द्वार’ महिला जनसुनवाई अभद्र भाषा का प्रयोग करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा चमोली में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, पायलट सहित छह लोग थे सवार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिय... मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से प्रदेश के हजारों लोगों को राहत

[t4b-ticker]

Saturday, October 31, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रीनगर नगरनिगम में कर्मचारियों व अधिकारियों के 90 पद खाली

श्रीनगर नगरनिगम में कर्मचारियों व अधिकारियों के 90 पद खाली

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर को नगर निगम बने हुए तीन साल से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी भी निगम में कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। जिसके कारण लोगों को नगर निगम की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। आलम ये है कि नये इलाको में ना सफाई कर्मी पहुंच रहे हैं और ना ही कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था है।
बता दें कि प्रदेश के सबसे छोटे श्रीनगर नगर निगम में कुल 90 कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। नगर पिछले तीन सालों से प्रशासक औक उपजिलाधिकारी के सहारे चल रहा है। यहां सफाई निरीक्षक के 6 पदों में से केवल एक पद पर ही नियुक्ति हुई है। वहीं, जोनल सफाई अधिकारी और मुख्य सफाई अधिकारी के पद भी खाली हैं। पर्यावरण मित्र के 76 पदों में से केवल 37 पद ही भरे हुए हैं, जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसके अलावा, पर्यावरण पर्यवेक्षक के 20 स्वीकृत पदों में से एक पद पर भी नियुक्ति नहीं हुई है।
नगर निगम में कर संग्रहकर्ता के आठ पद और राजस्व अधीक्षक के दो पद खाली चल रहे हैं। वहीं, राजस्व निरीक्षक के चार स्वीकृत पदों में से किसी पद पर भी नियुक्ति नहीं हुई है। स्वीकृत 6 पदों में से प्रधान सहायक के केवल एक पद पर ही नियुक्ति हुई है, जबकि उपनगर आयुक्त का पद भी खाली है। इंजीनियरिंग विभाग में भी नियमित नियुक्ति नहीं हुई है और इसे अन्य विभागों की मदद से संचालित किया जा रहा है। परिचर, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, लेखाकार, आशुलिपिक, लेखा लिपिक और मानचित्रकार के पद भी खाली हैं। कुल मिलाकर नगर निगम में 90 पद खाली हैं। नगर निगम श्रीनगर के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि नगर निगम में कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के आधार पर किया जाना है। कर्मचारियों की कमी से नगर निगम का कार्य प्रभावित न हो, इसलिए कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments