Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत सनातन की जीतः महाराज

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत सनातन की जीतः महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ विधानसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली विजय के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के साथ-साथ सनातन की जीत बताया है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल को मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की धामी सरकार की नीतियों के साथ-साथ देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को मिली कामयाबी पर खुशी जताते हुए महाराष्ट्र में महायुति को मिली प्रचंड जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इस जीत को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अजीत पंवार और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित महाराष्ट्र की जनता की जीत बताया है।
श्री महाराज ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता ने भाजपा को जीता कर कांग्रेस के झूठ का करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीताकर एक बार पुनः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति विश्वास व्यक्त किया हैघ्।
श्री महाराज ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली प्रचंड जीत सनातन विरोधियों के मुंह पर करारा तमाचा है। महाराष्ट्र की जनता ने इस चुनाव में कांग्रेस को आइना दिखाने के साथ-साथ उद्धव ठाकरे और शरद पवार को भी ज़मीन दिखा दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments