Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, महाभारत सर्किट पर...

महाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, महाभारत सर्किट पर हुई चर्चा

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से भेंट कर महाभारत सर्किट से पर विस्तृत चर्चा की।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी से दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शिष्टाचार भेंट कर उनसे कहा कि उत्तराखंड में महाभारत काल से जुड़े कई ऐतिहासिक और पौराणिक स्थान हैं। यहीं से पांडव स्वर्ग रोहण को भी गए थे। इसलिए हम प्रदेश में महाभारत सर्किट को विकसित करने पर कार्य कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से पर्यटकों को महाभारत काल के इतिहास, संस्कृति और पौराणिक कथाओं को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महाभारत सर्किट के तहत कुरूक्षेत्र को उत्तराखंड के उन स्थानों से जोड़ना चाहिए जहां-जहां पाण्डवों ने प्रवास किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments