Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डराजभवन में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम में विभिन्न चर्च के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग...

राजभवन में आयोजित क्रिसमस कार्यक्रम में विभिन्न चर्च के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया

देहरादून। क्रिसमस पर्व के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून के विभिन्न चर्च के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्रिसमस केक काटने के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसमस कैरोल के मधुर गायन से हुई, जिसमें बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सेंट जॉन्स चर्च, सेंट मॉरिसन मेमोरियल चर्च, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, सेंट थॉमस चर्च के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कैरोल गायन किया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, करुणा और सेवा का पर्व है, जो हमें आपसी सद्भाव और एकता की सीख देता है। उन्होंने इस अवसर को सभी धर्मों और समुदायों के बीच समन्वय और भाईचारे को मजबूत करने का एक आदर्श अवसर बताया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत हमें सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने की प्रेरणा देती है, जिससे समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने सभी उपस्थित लोगों को क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, कर्नल एस वॉशिंगटन, बॉबी कैश, एस पी पॉल, विनीता लाल, निर्मल जैकब, रजनी वॉशिंगटन सहित ईसाई समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments