Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व पीएम अटल की जन्म शताब्दी पर वर्षभर सुशासन दिवस के कार्यक्रम...

पूर्व पीएम अटल की जन्म शताब्दी पर वर्षभर सुशासन दिवस के कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

देहरादून। भाजपा अपने प्रेरणास्रोत एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष को सुशासन दिवस कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे साल मनाने जा रही है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय मे आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि के जनमानस के हृदय में वाजपेई जी सदैव अटल रहेंगे। उन्होंने वाजपेई जी के जीवन को राजनैतिक ही नहीं सामाजिक दृष्टि से भी अनुकरणीय बताया। साथ ही कहा कि देवभूमि के जनमानस के हृदय में वाजपेई जी सदैव अटल रहने वाले हैं। क्योंकि हमने देखा, जब उनकी देहरादून में हुई जनसभा में हंगामा किया गया तो भी वे विचलित नहीं हुए। उन्होंने घोषणा की कि जब भाजपा की केंद्र में सरकार आयेगी तो उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने अपना वादा भी पूरा किया और पीएम बनते ही अकेले पूर्ण बहुमत नहीं होने के बावजूद हमे पृथक राज्य दिया। इतना ही नहीं, विशेष औद्योगिक राज्य का पैकेज दिया, वहीं शहरों को स्वर्णिम चतुर्भुज योजना एवं ग्रामीण क्षेत्रों को पीएमजीएसवाई से जोड़ा।
उन्होंने प्रदेश के समस्त भाजपा परिवार की तरफ से अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए आह्वाहन किया कि उनके विचारों को सभी अपने सार्वजनिक एवं व्यवहारिक जीवन में अमल लाएं।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और संगठन के पुरोधा स्वर्गीय वाजपेई की जयंती का सौवां वर्ष चल रहा है। लिहाजा पार्टी उनके इस शताब्दी वर्ष को साल भर सुशासन दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। इसी क्रम में आज विचार गोष्ठी के साथ प्रदेश कार्यालय में अटल जी के जीवन आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। आने वाले दिनों में इसी तरह जगह जगह जहां से अटल जी की स्मृति जुड़ी हो, वहां विचार गोष्ठी और प्रदर्शनी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न तरह के सेवाभाव कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे और राज्य के प्रति उनकी भावनाओं एवं विचार आधारित व्याख्यानमाला कार्यक्रम किए जाएंगे। पार्टी के विभिन्न संगठनों की तरफ से अटल जी के विचारों एवं साहित्य से संबंधित पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक सविता कपूर, रमेश कैड़ा, अनिल नौटियाल, दुर्गेश्वर लाल, महंत दिलीप सिंह रावत, सरकार में दायित्वधारी मधु भट्ट, विनोद उनियाल, डॉक्टर देवेंद्र भसीन विश्वास डाबर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सौरभ थपलियाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments