Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आईजी गढ़वाल ने क्लेमन्टाउन थानाध्यक्ष को किया...

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आईजी गढ़वाल ने क्लेमन्टाउन थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

देहरादून। लापरवाही बरतने पर आईजी गढ़वाल ने थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन दीपक धारीवाल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आईजी गढ़वाल ने पूरे मामले की जांच एसएसपी को किसी राजपत्रित अधिकारी से कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
बता दें कि आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने नव वर्ष के दौरान रेंज के प्रत्येक थानाध्यक्ष को बॉर्डर और संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया था। रविवार को वीकेंड होने के बावजूद थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन दीपक धारीवाल को बॉर्डर की संवेदनशीलता के मद्देनजर चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए फोन पर व्यक्तिगत रूप से बताने के बावजूद भी चेकिंग पर मौजूद नहीं मिले। वहीं नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पूर्व में दिशा-निर्देश जारी किये गये थे कि यदि किसी थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना प्राप्त होती है या किसी अन्य थाने द्वारा उस थाना क्षेत्र में तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है तो सम्बन्धित थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को राजपुर थाना पुलिस ने कोबरा गैंग के दो विदेशी नागरिकों को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। जो कि क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में काफी लंबे समय से रह रहे थे और क्लेमेंटाउन थाना पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। जो थानाध्यक्ष की नशा तस्करी को रोकने के प्रयास में नकारात्मक रुख को प्रदर्शित करता है। थानाध्यक्ष अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने में विफल रहा है। जिसके बाद थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया है कि एसएसपी देहरादून निर्देशित किया गया कि इस मामले की जांच किसी राजपत्रित अधिकारी से कराएंगे।साथ ही स्पष्ट तौर से निर्देशित किया गया है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments