Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 जनवरी से...

भाजपा अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 जनवरी से करेगी

देहरादून। भाजपा अपने चुनाव प्रचार के दूसरे चरण का आगाज 11 जनवरी से करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जनसभाओं, नुक्कड़ सभाओं, रोड शो आदि कार्यक्रमों से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जायेगा।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी दी कि रणनीति के तहत ही अभी चुनाव प्रचार के प्रथम चरण को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके तहत पार्टी के सभी अधिकृत उम्मीदवार, विशेषकर महापौर और पालिका एवं पंचायत अध्यक्ष घर घर जाकर संपर्क करने पर जोर दे रहे हैं। अब आगामी 11 जनवरी से पार्टी चुनाव प्रचार अभियान का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है। जिसमें पार्टी सभी निकाय क्षेत्रों में जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो, बैठकों आदि कार्यक्रमों करने जा रही है। प्रचार अभियान का नेतृत्व करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शामिल होकर, पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पूर्व सीएम, सांसद, मंत्रीगण समेत पार्टी की तरफ से घोषित होने वाले स्टार प्रचारकों के साथ पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे।
वहीं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि आज उनके लिए पुनर्विचार अंतिम दिन है। जो लोग इसके उपरांत भी पार्टी के पक्ष में नहीं खड़े होंगे उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। अब तक हमारा प्रयास रहा है कि ऐसे सभी कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देते हुए समझाया जाए। उन्होंने बताया, सभी जिलाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है और जो भी नाम सामने आएंगे उनपर उचित कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments