Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डरेशम फेडरेशन के नवाचारों से प्रभावित हुए भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी

रेशम फेडरेशन के नवाचारों से प्रभावित हुए भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी

देहरादून। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियोंकृ पंकज बंसल, अपर सचिव एवं प्रबंध निदेशक, एनसीडीसी, कपिल मीणा, निदेशक, सहकारिता विभाग, तथा संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा आज उत्तराखंड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन के मुख्यालय एवं सिल्क पार्क परिसर का भ्रमण किया गया। अधिकारियों ने सिल्क पार्क में स्थापित आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया, जिसमें रेशमी साड़ी एवं वस्त्रों की बुनाई हेतु हैंडलूम यूनिट, यार्न बैंक, तथा श्दून सिल्कश् का रिटेल आउटलेट प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। निरीक्षण के पश्चात फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ला द्वारा फेडरेशन की वर्तमान गतिविधियों, नवाचारों, तथा भविष्य की कार्ययोजना पर आधारित एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।
अधिकारियों ने रेशम फेडरेशन द्वारा अपनाए गए “पूर्ण मूल्य श्रृंखला मॉडल” की सराहना की और इसे राष्ट्रीय सहकारी संस्थाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण बताया। उन्होंने निर्देशित किया कि इस मॉडल पर एक विस्तृत सक्सेस स्टोरी एवं प्रेजेंटेशन तैयार कर सहकारिता मंत्रालय को प्रेषित किया जाए, जिससे अन्य सहकारी संस्थाएं भी इससे प्रेरित होकर इस मॉडल को अपना सकें। श्री शुक्ला ने जानकारी दी कि फेडरेशन राज्य में कोऑपरेटिव-कोऑपरेटिव पार्टनरशिप और कोऑपरेटिव-कॉरपोरेट मॉडल पर कार्य करते हुए 11 संस्थाओं में पूर्ण मूल्य श्रृंखला स्थापित कर चुका है। अब ध्यान व्यवसाय की मात्रा (बिजनेस वॉल्यूम) को बढ़ाने पर केंद्रित है, जिस पर युद्धस्तर पर कार्य जारी है।
फेडरेशन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में घ्10 करोड़ के उत्पाद विक्रय और घ्20 करोड़ मूल्य के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए 5 प्रॉडक्शन लाइन पर कार्य शुरू कर दिया गया है। लक्ष्य-“लखपति दीदी”
फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य केवल व्यवसाय विस्तार नहीं बल्कि ग्राम्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। “लखपति दीदी” अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार एवं स्थायी आय उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। यह पहल न केवल राज्य की सहकारी संरचना को सशक्त बना रही है, बल्कि सहकारिता को रोजगार एवं आय सृजन का एक मज़बूत मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रही है। इस अवसर पर निदेशक प्रदीप कुमार, प्रबंधक मातबर कंडारी जिला सहायक निबंधक बलवंत मनराल, श्री खंडूरी, फेडरेशन के प्रशासनिक अधिकारी  विनोद कुमार, फैशन डिजाइनर डॉक्टर निहारिका सिंह, टेक्सटाइल इंजीनियर अंकित खाती, ब्रांड प्रमोटर  गीता नेगी, अनिल डोभाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments