Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने नारों को यथार्थ में बदलाः रेखा आर्या

भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदलाः रेखा आर्या

अल्मोड़ा। रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जनपद के ताकुला में सनौली सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की समर्थित उम्मीदवार चंपा देवी के समर्थन में जनसभा एवं चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन की सरकार में आम लोगों को रसोई गैस, राशन, मकान, किसान सम्मन निधि जैसी आधारभूत सुविधाएं मिली हैं। अगर क्षेत्र की जनता जिला पंचायत चुनाव में भी इस डबल इंजन सरकार में एक और इंजन जोड़ देती है तो विकास की गति और तेज होगी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ने देशभर में विकासवादी राजनीति की नींव रखी है और भाजपा सरकारों ने चुनाव के दौरान जो वादे और नारे दिए उन्हें यथार्थ में भी बदला। रेखा आर्या ने महिलाओं के सशक्तिकरण को भाजपा के सबसे प्रमुख लक्ष्यों में से बताते हुए महिला मतदाताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को वोट देकर जिताने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान, प्रताप सिंह, भूपाल रावत, बालम सुयाल, संदीप भीम, प्रदीप नगरकोटी, मदन बिष्ट, सोहन कुमार, प्रकाश राम  आदि उपस्थित रहे।
—————————————-

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments