Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख, दो वांछित अपराधी...

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख, दो वांछित अपराधी तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार

किच्छा (उधमसिंहनगर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत जनपद पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना किच्छा क्षेत्र में हुई हत्या व फायरिंग प्रकरण से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों अपराधी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए।
गत 19 अगस्त को ग्राम दरऊ थाना किच्छा में वादी शमी पुत्र अकरम ने अपने भाई आलिम की गोली मारकर हत्या किये जाने के मामले में अभियुक्त साजिद व अन्य के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी दिन पीड़िता मीना पत्नी जुनैद द्वारा भी अपने घर में घुसकर फायरिंग करने, मोबाइल व घ्7000 नकदी लूटने के आरोप में गुलनवाज व अन्य 23 लोगों के खिलाफ थाना किच्छा पर पंजीकृत कराई गई थी। इन दोनों मामलों में नामजद अभियुक्त घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस की 06 अलग-अलग टीमें लगातार रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक दबिश देती रही, परंतु अभियुक्त लगातार ठिकाने बदलते रहे।
आज गोपनीय सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना किच्छा पुलिस टीम ने दरऊ क्षेत्र के पॉपलर के खेत में दबिश दी। पुलिस को देखते ही अभियुक्तों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त साजिद खान (46 वर्ष) पुत्र लिताफत खान तथा गुलनवाज (22 वर्ष) पुत्र मोहम्मद अकील खान निवासी ग्राम दरऊ को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें उपचार हेतु सरकारी अस्पताल किच्छा व बाद में रुद्रपुर रेफर किया गया।
साजिद खान से 01 तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस और गुलनवाज से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि “जनपद में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सक्रिय कार्यवाही अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है कि वे या तो कानून के हवाले होंगे या फिर पुलिस की कार्रवाई का सामना करेंगे।“यह कार्रवाई किच्छा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है। पुलिस अब शेष फरार नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments