Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री सौरभ बहुगुणा ने टीवीएस मोटर्स के साथ किया एमओयू

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टीवीएस मोटर्स के साथ किया एमओयू

देहरादून। मंत्री ने टीवीएस मोटर्स को धन्यवाद करते हुए कहा कि युवाओं के रोजगार प्रदान करने के लिए यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि देहरादून, अल्मोड़ा तथा श्रीनगर की आईटीआई को सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स के रूप में शुरू करने के लिए टीवीएस मोटर्स द्वारा किया गया एमओयू एक सकारात्मक कदम साबित होगा जिससे युवाओं के रोजगार बढ़ने के साथ उनकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी।
मंत्री ने कहा कि देहरादून के सेन्टर में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में हमारे द्वारा टाटा टेक्नोलॉजी, फैस्टो, अशोक लिलैण्ड, टाटा मोर्ट्स तथा फिलिप्स आदि के साथ लगभग 21 सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से युवाओं को अच्छी कम्पनियों के साथ ही साथ बेहतर अत्याधुनिक मशीनों के साथ बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
मंत्री ने कहा कि काशीपुर तथा हरिद्वार स्थित सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स का बेहतर परिणाम देखने को मिला है जिसमें लगभग 92 प्रतिशत रेट ऑफ इम्पलायमैंट रहा। उन्होंने बताया कि आज के एमओयू से टीवीएस मोर्ट्स द्वारा आश्वस्त किया गया है कि अगले 06 माह के भीतर लगभग 200 बच्चों को टीवीएस के साथ रोजगार से जोड़ा जायेगा। मंत्री ने कहा कि आज के शुभ अवसर पर जब राष्ट्रपति द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा महिला सशक्तिकरण का उद्बोधन किया गया इस अवसर पर हमारे द्वारा टीवीएस मोर्ट्स के साथ एमओयू किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी पूरे उत्तराखण्ड में सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स बढाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, टीवीएस मोर्ट्स के प्रतिनिधि सुदर्शन आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments