Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगैरसैंण में स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी भूषण की अगुवाई में भव्य प्रभात फेरी...

गैरसैंण में स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी भूषण की अगुवाई में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन

गैरसैंण। वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण की अगुवाई में गैरसैंण में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वंदेमातरम के राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत जयघोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का शाश्वत मंत्र है। उन्होंने कहा कि इस गीत ने आज़ादी के आन्दोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों के भीतर अदम्य साहस और एकता की भावना का संचार किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आज जब हम वंदेमातरम के 150 वर्ष मना रहे हैं, यह हमारे लिए अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण, कर्तव्य और जिम्मेदारी को पुनः स्मरण करने का अवसर है।”
वंदेमातरम की रचना 1875 में महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। यह गीत उनकी श्रेष्ठ कृति ‘आनंदमठ’ में शामिल है। वंदेमातरम ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित की और अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई में यह गीत क्रांतिकारियों और जनता का सर्वोच्च प्रेरणा-स्रोत बना। 1937 में इसे कांग्रेस कार्यसमिति ने राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया और 1950 में भारतीय संविधान सभा ने इसे आधिकारिक राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया। आज गैरसैंण में आयोजित इस प्रभात फेरी के माध्यम से वंदेमातरम के 150 वर्षों की इस अमर गाथा को पुनः स्मरण कर जनमानस में राष्ट्रीय गर्व और एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल, राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, चमोली जिला अध्यक्ष गजपाल बर्थवाल, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, जिला महामंत्री अरुण मैठानी तथा विक्रम बर्थवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments