Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डदिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा...

दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन को पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा तय

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा लगभग तय हो गया है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र उत्तराखंड आ सकते हैं, तभी पीएम मोदी देहरादून में दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। संभावना जताई जा रहा है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रह सकते हैं। फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कहा जा सकता है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियां शासन-प्रशासन स्तर पर तेज हो गई हैं। अभी तक पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे का जो संभावित कार्यक्रम मिला है, उसके अनुसार पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से उत्तराखंड से लगते हुए सहारनपुर जिले में स्थित गणेशपुर गांव पहुंचेंगे। वहीं पर पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद उसी रोड से पीएम मोदी देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेंगे। महिंद्रा ग्राउंड में पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 अप्रैल को देहरादून में आना प्रस्तावित हैं। इस दौरान पीएम दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पीएम दौरे को लेकर सभी में उत्साह है। उत्तराखंड के साथ ही देश के सभी लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आएंगे तो वो विकास की तमाम योजनाओ को जनता को समर्पित करेंगे।
सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी का देव भूमि की जनता और उत्तराखंड राज्य से एक विशेष और धार्मिक लगाव भी है। उनके पीएम बनने के बाद उत्तराखंड में तमाम विकास कार्य की योजनाएं शुरू हुई है। सीएम धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास के साथ ही पीएम ने उन तमाम क्षेत्रों में प्रवास किया है, जहां पहले कोई भी प्रधानमंत्री नहीं गया। अंतिम गांव कहा जाने वाला उत्तराखंड के माणा गांव को प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम गांव की संज्ञा दी। इसके साथ ही मां गंगा के मायके के हर्षिल में आकर पीएम ने शीतकालीन यात्रा को प्रमोट किया। इसके साथ ही उत्तराखंड के तमाम क्षेत्रों में पीएम मोदी गए। साथ ही आपदा के दौरान भी पीएम जनता के बीच जाकर जनता का प्रोत्साहन किया। ऐसे में पीएम एक बार फिर उत्तराखंड आ रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments