Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पर कसा तंज. कहा, कांग्रेस...

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पर कसा तंज. कहा, कांग्रेस के सरकार परिवर्तन की मांग पंजाब में फलीभूत

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने हर वायदे को पूरा किया है, चाहे वह शिक्षा से जुड़ा हो या स्वास्थ्य से जुड़ा हो या अन्य व्यवस्थाओं से है। हम जो वायदा करते हैं उसे पूरा करते हैं। वहीं उनहोंने पंजाब को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, उनकी सरकार परिवर्तन की मांग पंजाब में फलीभूत हो गई है।

सुरेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो कहता है वह करता है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। जो भारतीय जनता पार्टी सरकार के कामों को नहीं देख पा रहे हैं वह 2012 से 2017 तक चली सरकार के बजटीय व्यवस्था को देख लें और भाजपा सरकार की बजट व्यवस्था को देख ले तो उन्हें स्वतः ज्ञात हो जाएगा कि काम कितना और किस तरह हुआ है।

कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि हरीश रावत को मां गंगा का आशीर्वाद मांग कर परिवर्तन यात्रा करना चाह रहे थे, लेकिन मां गंगा ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि जाओ परिवर्तन करो और उन्होंने पंजाब में जाकर परिवर्तन कर दिया। पंजाब की सरकार बदल गई है। कांग्रेस के हरीश रावत झूठी वाह वाही के लिए अनावश्यक बयानबाजी करते हैं।

सुरेश जोशी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि अब हमारी चारधाम यात्रा न्यायालय के आदेश से प्रारंभ हो गई है। न्यायालय के आदेश से ही यह यात्रा कोरोना काल के कारण बाधित थी लेकिन अब यात्रा प्रारंभ हो गई है जो हर्ष का विषय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तथा विपक्षी मित्र टार्च लेकर विफलता ढूंढ रहे हैं लेकिन उन्हें विफलता नहीं मिल रही है। वह नकारात्मक समाचार खोज रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिल रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम सरकार के काम को जनता को बता रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और उसका परिवर्तन पंजाब में दिखाई दे रहा है।

जोशी ने कहा कि भाजपा में टूट फूट के दावे कितने फलदायी है कि कांग्रेस में ही टूटफूट हो रही है उसके विधायक हमारे साथ मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। उत्तराखंड में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में दमदार सरकार और संगठन चल रहे हैं।

उनहोंने कहा भाजपा नेतृत्व की सोच है कि सबसे पहले बूथ मजबूत किए जाएं। हम सेवा ही संगठन के माध्यम से जन सेवा कर रहे हैं। इसके ठीक विपरीत हमारे विपक्षी कोरोना काल में फोटो की राजनीति कर रहे थे जिसे उत्तराखंड की जनता देख रही है। वह लोग झूठ की राजनीति करना चाहते हैं। सरकारी रोजगार में लगातार झूठ परोस रहे हैं किन्तु पांच वर्ष के काम के आधार पर युवा जोश सामूहिक प्रयास से हम एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे और अब तक के चले आ रहे मिथक तोड़ेंगे।

पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, शादब शम्स सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments