Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने किया भगवानपुर में जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग,कहा विकास में...

मुख्यमंत्री ने किया भगवानपुर में जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग,कहा विकास में सबकी भागीदारी का है हमारा प्रयास।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद हरिद्वार में संत रविदास मंदिर भगवानपुर से मक्खनपुर तक जन आशीर्वाद रैली में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भगवानपुर क्षेत्र में ग्राम डांडा पट्टी से झींवरहेड़ी तक सड़क को इंटर लॉकिंग टाइल्स के द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्राम खेलड़ी से ग्राम सिकरोड़ा रोड तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। ग्राम सुग्गनपुर हाइवे से ग्राम सुग्गनपुर के अन्दर तक सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। ग्राम चुड़ियाला में मेन रोड से संजय त्यागी के घर तक निर्माण कार्य कराया जाएगा। नेशनल हाईवे के अधूरे कार्य पूर्ण किये गये हैं। नगर पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत सीवर लाइन के जो प्रस्ताव होंगे, उन पर कार्यवाही की जाएगी। भगवानपुर में कार्यरत सफाई कर्मियों आदि के वेतन भत्तों को बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। वर्तमान में नगर पंचायत भगवानपुर के जो प्रस्ताव शासन में लम्बित हैं, उनको स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुचाना हमारा उदे्श्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन समस्याओं के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के साथ सबकी सन्तुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हमारी सरकार ने महिलाओं की समस्या को देखते हुए मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराईए शौचालयों का निर्माण किया गयाए जोकि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है। सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत आम जनता को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराये गये हैं, जिसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लोगों को आवास उपलब्ध कराकर जरूरतमंदों के आवास का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2022 तक हर घर को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा।

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का होगा समाधान।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब का सपना था कि सबको विकास का समान अधिकार एवं अवसर मिलें। राज्य सरकार इसी के तहत कार्य कर रही है। प्रत्येक सरकारी कार्यालयों में प्रातः 10 से 12 बजे तक अधिकारियों को जन सुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। इस कार्य में यदि कोई ढिलाई करता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दो दिन पहले ही उद्योगपतियों के साथ विचार.विमर्श किया एवं उनकी समस्याओं को सुनाए जिससे उद्योगों का विकास हो और अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में होने वाली जलभराव की समस्या का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी उद्योग घरानों से अपेक्षा है कि वे उद्योगों में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करायें।

युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार को जोड़ने के किये जा रहे प्रयास।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। सभी प्रक्रियायें जल्द ही पूर्ण की जायेंगी। 31 मार्च, 2022 तक जो भी भर्ती की परीक्षायें होंगी, उनमें कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लाखों लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, जिसके लिए जगह.जगह कैम्प लगाये जा रहे हैं।

उत्तराखण्ड को आदर्श एवं विकसित राज्य बनना हमारा उद्देश्य

सीएम धामी ने कहा कि आज इस रैली में आप लोगों ने जिस उत्साह एवं उमंग से हमें अपना आशीर्वाद दिया है, उससे मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड प्रत्येक क्षेत्र. उद्योग, वानिकी, कृषि, शिक्षा, बागवानी, स्वास्थ्य आदि में नम्बर.एक रहेगा। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में उत्तराखण्ड को आगे ले जाने के लिये कार्य करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत. स्वामी यतीश्वरानन्द, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, सुबोध राकेश, संयोजक कुलदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments