Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिभाजपा में शामिल हुए कर्नल विजय रावत, डोईवाला सीट से लड़ सकते...

भाजपा में शामिल हुए कर्नल विजय रावत, डोईवाला सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

देहरादून: भाजपा में दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत की भाजपा में शामिल होने की अटकलें अब दूर हो गई हैं। बीते बुधवार की शाम को वह भाजपा पार्टी में शामिल हो गए | इससे पूर्व ही सुबह उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक विजय रावत डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

भाजपा में अपनी सदस्यता ग्रहण करने के दौरान विजय रावत ने कहा कि “मैं आभारी हूं कि मुझे भाजपा में शामिल होने का मौका मिला। मेरे पिता रिटायर होने के बाद बीजेपी में थे और अब मुझे मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बहुत बुद्धिमान और भविष्यवादी है।”

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “बिपिन रावत व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments