Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस का वादा, सरकार बनने पर प्रदेशभर में दुपहिया वाहन की पार्किंग...

कांग्रेस का वादा, सरकार बनने पर प्रदेशभर में दुपहिया वाहन की पार्किंग फ्री

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कई वादों और घोषणाओं की बौछार की । इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने प्रचार के अंतिम चरण में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। कांग्रेस ने घोषणा की है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी को भी प्रदेशभर में निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना दुपहिया वाहन खड़ा करने पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं देना होगा। यानि दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग पूरी तरह से निशुल्क होगी। वहीं दूसरी घोषणा में कहा कि खेती को बंदरों और सुअरों के आतंक से बचाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

ये दो घोषणाए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ ने कीं। इसके तहत कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में दुपहिया वाहनों के लिए पार्किंग को फ्री करने का वादा किया गया है। इसके साथ ही बंदरों और सुअरों के आतंक के कारण खेतीबाड़ी से विमुख हो रहे लोगों को राहत देने की कवायद भी की गई है।

वही प्रो. गौरव ने कहा कि राज्य में पलायन का भी यह एक कारण है। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के साथ मिलकर एक ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी। और संस्थान से जो सुझाव मिलेगा उसके आधार पर कड़े कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पूर्व जनता से जो भी वादे कर रही है, उन्हें प्रतिज्ञा के रूप में पूरा करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाली 10 मार्च को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार शपथ लेने जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments