Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनिर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त,...

निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पीठासीन अधिकारी की मौके पर ही मौत

देहरादून: श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी कर घर लौट रहे चार कार्मिकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई I जिसमे एक पीठासीन अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे विधानसभा सीट श्रीनगर के तीन मतदान केंद्रों पर निर्वाचन ड्यूटी कर पौड़ी से देहरादून लौट रहे चार कार्मिकों की कार पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर खोलाचौंरी के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। जिसमें राप्रावि चौपड़ा मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी रणवीर सिंह नेगी और पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी भानियावाला देहरादून की मौत हो गई। जबकि दो द्वितीय मतदान अधिकारी व एक तृतीय मतदान अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया और बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बाद से ही निर्वाचन व शिक्षा विभाग पौड़ी में शोक की लहर है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे । उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग व जिला प्रशासन कार्मिक के परिवार के साथ खड़ा है। परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं सीईओ डा. आनंद भारद्वाज, सीएमओ पौड़ी डा. प्रवीण कुमार ने घटना पर संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments