Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में 71 प्रतिशत किशोरों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

प्रदेश में 71 प्रतिशत किशोरों को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

देहरादून : किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोविड टीकाकरण अभियान तेजी से हो रहा है I सवा महीने में उत्तराखंड में 15 से 18 आयु के 71 प्रतिशत से अधिक किशोरों को टीका लग गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों पर उत्तराखंड में तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण शुरू किया गया था।

प्रदेश में इस आयु वर्ग के 6.28 लाख किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। जिसमे से अभी तक 71 प्रतिशत को पहली और 30 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी हैं। बागेश्वर जिला किशोरों का टीकाकरण अभियान में प्रदेश में पहले स्थान पर है। बागेश्वर में लक्ष्य के अनुसार 98.4 प्रतिशत को पहली डोज लग चुकी है।

जबकि दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग जिला 88.9 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर चमोली जिला 87.2 प्रतिशत है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। किशोरों के टीकाकरण की प्रगति भी अच्छी है। कोविड वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन जरुर लगवाए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments