Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा कार्यकर्ताओं की कुमाऊं संभाग कार्यालय में बैठक, 6 सीटों पर जीत...

भाजपा कार्यकर्ताओं की कुमाऊं संभाग कार्यालय में बैठक, 6 सीटों पर जीत का दावा

देहरादून : भाजपा कार्यकर्ताओं के कुमाऊं संभाग कार्यालय की बैठक में विधान सभा चुनावों में जिले की सभी 6 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत की। जिसके लिए पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

इस बैठक में प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। अब हमें भविष्य में होने वाले चुनावों की तैयारियां शुरू करनी होगी। क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है। साथ ही जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि चुनावों के दौरान बड़ी संख्या में दूसरे दलों से लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा के कार्यक्रम आने वाले हैं। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर उन्हें सफल बनाना होगा। इस दौरान बैठक में भाजपा जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी व कमलनयन जोशी, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, प्रताप बिष्ट, संजय दुम्का, हरिमोहन अरोरा, प्रताप बोरा, संजीव शर्मा, बिन्देश गुप्ता, चन्दन बिष्ट, विनीत अग्रवाल, नवीन भट्ट, दीपक जोशी, नारायण बिष्ट, प्रतिभा जोशी, योगेश रजवार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments