Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिपरिणामों को लेकर डरी हुई है भाजपा, हो सकती है ईवीएम में...

परिणामों को लेकर डरी हुई है भाजपा, हो सकती है ईवीएम में छेड़छाड़: हरीश रावत

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को संम्पन्न हो गए। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने बयानों से प्रदेश का सियासी माहौल गर्म कर रहे हैं। प्रदेश में 10 मार्च को मतदान के परिणाम सामने आयेंगे। पर उससे पूर्व हरदा अपने बयानों से छाए हैं। वह मतदाताओं से रुझान को लेकर फीडबैक लेने में व्यस्त है। इसी बीच पूर्व मुख्यमत्री हरीश रावत ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की आशंका जताई है।

शुक्रवार को हल्दुचौड़ में कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात करने के बाद हरीश रावत ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पूरे प्रदेश के आंकड़े लिए है। कार्यकर्ताओ व मतदाताओं के फीडबैक के अनुसार भाजपा हार रही है। जिसका अंदाजा भाजपा को लग गया है। जिससे बौखलाकर भाजपा द्वारा ईवीएम में छेड़छाड़ या फिर ईवीएम बदलने की घटना को अंजाम दिया जा सकता है। उन्होंने लोकतंत्र के प्रहरियों से इसपर नजर बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा की कांग्रेस भी इसे लेकर सजग है।

हरदा ने कहा कि पोस्टल बैलट को बदला भी जा सकता है। हरीश रावत कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर भाजपा डरी हुई है और इस तरह की सूचना है कि ईवीएम से छेड़छाड़ हो सकती है, क्योंकि भाजपा सरकार में कुछ भी मुमकिन है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments